पाकिस्तान में परफॉर्म कर मुश्किल में पड़े गायक मीका सिंह, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने किया बैन

पाकिस्तान में मीका सिंह के परफॉर्म करने से ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) नाराज हो गया है. जिसके बाद उन्होंने मीका पर बैन लगाते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट करने का फैसला लिया है.

मीका सिंह (Photo Credits: Instagram)

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) मसले पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को दरकिनार करके वहां पहुंचे मीका सिंह (Mika Singh) ने आठ अगस्त की रात जब कराची (Karachi) में परफॉर्म किया था. मीका ने पकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ के करीबी माने जाने वाले अदनान असद के यहां परफॉर्म किया था. इस जश्न में आईएसआई (ISI) के शीर्ष अधिकारी और भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार (D-Family) के सदस्य शामिल थे. इसके बाद से सिंगर मीका की हर तरफ आलोचना हो रही है. इसके बाद से ही मीका सिंह मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रहे हैं.

क्योंकि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मीका पर बैन लगाते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही मीका को सभी म्यूजिक कंपनी, मूवी प्रोडक्शन हाउस और ऑनलाइन म्यूजिक कंटेंट प्रोवाइडर से बॉयकॉट किया जाएगा. यह भी पढ़े: कराची में हुए मीका सिंह के प्रोग्राम में शामिल थे आईएसआई अधिकारी और दाउद का परिवार

आपको बता दे कि जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था. कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस हाउस अथॉरिटी (डीएचए), फेज-8 स्थित 23, बीच एवेन्य में किया गया था, जोकि डी कंपनी के सदस्य अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के करांची स्थित आवास से बहुत ज्यादा दूर नहीं था.

करांची के एक प्रमुख अखबार से जुड़े पत्रकार ने आईएएनएस को बताया कि टिशू पेपर बनाने वाले असद, मुशर्रफ के कार्यकाल में करांची का एक बड़ा उद्योगपति बन गए. उन्होंने बताया कि असद क्रिकेटर से अब प्रधानमंत्री बने इमरान खान, जावेद मियांदाद और जहीर अब्बास समेत कई शीर्ष स्तर के पूर्व क्रिकेटरों के करीबी हैं.

(IANS Input)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड