अनुपम खेर और अभिषेक बच्चन के बाद इस मशहूर अभिनेता का भी हैक हुआ ट्विटर अकाउंट
इस अभिनेता ने ट्वीट कर बताया कि उनके अकाउंट से कुछ अजीब तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं.
अनुपम खेर और अभिषेक बच्चन के बाद अभिनेता अरशद वारसी का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया. मंगलवार सुबह अरशद ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट से कुछ अजीब तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं. अरशद ने ट्वीट कर लिखा कि, "ऐसा लग रहा है कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है. मेरी जानकारी के बिना मेरे अकाउंट से कुछ अजीब तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं. इसके बाद अरशद ने एक और ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि, " मैंने अपना पासवर्ड चेंज कर लिया है. मुझे उम्मीद हैं कि अब चीजें नॉर्मल हो जाएंगी."
It seems like my Twitter account is hacked, some strange msgs are being sent from my account without my knowledge...
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) August 21, 2018
Changed my password, expecting things to go back to normal... 🤞
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) August 21, 2018
आपको बता दें कि इससे पहले अभिषेक बच्चन और अनुपम खेर जैसे सितारों का भी अकाउंट हैक हो चुका है. अनुपम को उनके ट्विटर अकाउंट हैक होने की सूचना उनके दोस्तों ने दी थी. बताया जाता है कि टर्की के कुछ लोगों ने उनका अकाउंट हैक किया था. इसी तरह टर्की से ही अभिषेक का अकाउंट भी हैक किया गया था.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी को जल्द ही फिल्म 'टोटल धमाल' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. इंद्र कुमार इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. यह फिल्म 2011 में आई फिल्म 'धमाल' का सीक्वल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2018 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

