Video: एअरपोर्ट में एंट्री कर रही दीपिका पादुकोण से जब सुरक्षा अधिकारी ने मांगी आईडी, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रियेक्ट
दीपिका पादुकोण अपने पिता के साथ बैंगलोर जाने के लिए मुंबई एअरपोर्ट पहुंची. तभी वहां मौजूद मीडियाकर्मी की भीड़ दिखाई के चलते दीपिका सीधे एअरपोर्ट के अंदर जाने लगी. तभी सुरक्षाकर्मी ने उन्हें वापस बुलाकर आईडी दिखाने के लिए कहा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक में लोग दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को पहचानते हैं. यही कारण है कि दीपिका जहां भी जाती है उन्हें चाहनेवालों की भीड़ उन्हें घेर लेती है. लेकिन अब एअरपोर्ट (Airport) पर कुछ ऐसा हुआ है जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक सुरक्षा अधिकारी दीपिका से उनका आईडी कार्ड दिखाने की मांग करता नजर आ रहा हैं.
दरअसल इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने पापा प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) के साथ एअरपोर्ट (Mumbai Airport) पर एंट्री करती दिखाई दे रही हैं. लेकिन मीडिया की भीड़ के चलते दीपिका एंट्री गेट से सीधे आगे बढ़ जाती हैं. तभी गेट पर खड़ा सुरक्षा अधिकारी दीपिका को आवाज लगाकर आईडी दिखाने की मांग करता है. तो वहीं भी बिना देर किए उसे अपना आईडी (ID) दिखा देती हैं. दीपिका के इस शालीन व्यवहार और सुरक्षा अधिकारी की ड्यूटी के लिए मुस्तैदी सभी को खूब पसंद आ रही हैं. इसी कारण ये वीडियो सभी को पसंद आ रहा है. यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क में सुपरमॉडल और रिएलिटी टीवी स्टार केंडल जेनर के साथ खिंचवाई फोटो
वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म कर ली हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत मेसी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2019 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

