टीवी

अभिनेता सुधांशु पांडे ने दोस्त करण ओबेरॉय का किया समर्थन

अभिनेता सुधांशु पांडे ने करण ओबेरॉय पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को गलत बताते हुए उनका समर्थन किया है

अभिनेता सुधांशु पांडे ने दोस्त करण ओबेरॉय का किया समर्थन
सुधांशु पांडे और करण ओबेरॉय (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) पर लगे दुष्कर्म (assault) के आरोपों पर अपने पुराने दोस्त का समर्थन करते हुए कहा है कि वह इस पर विश्वास नहीं करते हैं.

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अभिनेता करण के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 376 (दुष्कर्म) और 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया है. करण को दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने गुरुवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

सुधांशु ने कहा, "मैं पिछले 20 सालों से करण को जानता हूं. बैंड ऑफ ब्यॉज में साथ काम कर चुके हैं. हम अभिनेता के रूप में भी साथ काम कर रहे हैं. हम न केवल दोस्त हैं बल्कि एक समय हम अच्छे पड़ोसी भी थे."

उन्होंने कहा, "मैं उनके परिवार को अच्छे से जानता हूं. उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं. उनकी बहन पेशेवर काम करती हैं और भाई विदेश में रहता है. करण खुद फिल्म में आने से पहले एक मर्चेट नेवी थे."

सुधांशु ने कहा, "मैंने उन्हें कभी भी किसी भी महिला से ऊंची आवाज में बात करते हुए या कभी किसी के साथ गलत व्यवहार करते हुए नहीं देखा है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).