पीएम मोदी और अक्षय कुमार के इंटरव्यू की एक्टर सिद्धार्थ ने उड़ाई खिल्ली, डोनाल्ड ट्रम्प को किया ये ट्वीट
अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक गैर-राजनीति इंटरव्यू किया था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कुछ ही दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का एक नॉन-पॉलिटिकल इंटरव्यू लिया था जिसमें वो उनसे उनके जीवन से जुड़ी कई सारी चीजों पर बात करते हुए नजर आए. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अक्षय से अपने आम खाने के शोक को लेकर भी बात किया.
इंटरव्यू देखने के बाद लोग अक्षय को उनके सवाल और पीएम मोदी से उन्होंने जिन विषयों पर बात की उसे लेकर जमकर ट्रोल करने लगे.
अब एक्टर सिद्धार्थ ने भी अक्षय कुमार पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को भी टैग किया है. सिद्धार्थ ने लिखा, "डोनल ट्रम्प, क्योंकि आप फिर से चुने जाने के लिए तैयार हैं, मैं सलाह देना चाहता हूं कि क्या आप मेरे साथ चुनाव के दौरान एक इंटरव्यू करेंगे? मेरे पास कठिन सवाल हैं जैसे आप कोनसा फल खाते हैं. आपकी नींद, आपका काम करने का तरीका और साथ ही आपकी क्यूट पर्सनालिटी. मेरे पास भारतीय पासपोर्ट है. कृपया मुझे डायरेक्ट मैसेज करें."
Hey @realDonaldTrump since you're getting ready to be re-elected soon, might I suggest an interview with me during your elections? I have crucial questions about how you eat fruit, your sleep and work habits and also your cute personality. I have an Indian passport. DM me please.
— Siddharth (@Actor_Siddharth) May 3, 2019
इससे पहले भी सिद्धार्थ अक्षय कुमार पर तंज कस चुके हैं. उन्होंने ट्विटर पर अक्षय कुमार को अंडररेटेड (underrated) एक्टर बताया था.
#akshaykumar is very underrated as a villain.
— Siddharth (@Actor_Siddharth) April 24, 2019
गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी नागरिकता पर उठे सवाल को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि वो इसी देश में काम करते हैं और टैक्स भी भरते हैं. उन्होंने कहा, "मुझे वाकई नहीं समझ आता कि लोगों को मेरी नागरिकता पर बेकार में रूचि क्यों लेनी है और इसे लेकर नकारात्मक होना है. मैंने ये बात कभी नहीं छुपाई कि मेरे पास कैनेडियन पासपोर्ट (Canadian passport) है. ये बात भी सच है कि पिछले सात साल से मैं कनाडा नहीं गया. "
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

