बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
अभिनेता दलीप ताहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खबरों की माने तो दलीप ने सोमवार को अपनी कार से ऑटो को टक्कर मार दी और उस वक्त वो शराब के नशे में धुत्त थे
अभिनेता दलीप ताहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खबरों की माने तो दलीप ने सोमवार को अपनी कार से ऑटो को टक्कर मार दी और उस वक्त वो शराब के नशे में धुत्त थे . द हिंदू की खबर के अनुसार यह घटना बीती रात 9 बजे हुई. जोनिता गांधी नामक एक महिला अपने मित्र गौरव चुघ के साथ घर की ओर जा रही थी. जोनिता मुंबई के खार इलाके में रहती हैं. दोनों ऑटो से घर जा रहे थे. इसी दौरान दलीप ने अपनी कार से ऑटो को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि जोनिता को गर्दन और पीठ पर काफी चोट आई है. घटना के बाद गौरव ने यह नोटिस किया कि दलीप की कार सांताक्रूज इलाके की तरफ जा रही है. दलीप ने वहां से भागना चाहा पर भीड़ के करण वह ऐसा नहीं कर पाए.
इस हादसे के बारे में जोनिता ने कहा कि, "मैंने और गौरव ने कार का नंबर नोट कर लिया था. दलीप हमसे लड़ने लगे. उसी वक्त गौरव ने पुलिस को कॉल किया. पुलिस तीनों को साथ ले गई और फिर सबसे पूछताछ की गई."
पुलिस ने दलीप को अरेस्ट कर लिया था लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई. पुलिस का कहना है कि दलीप ने ब्लड टेस्ट नहीं करवाया पर देखकर ही पता लग रहा था कि वह शराब के नशे में थे.
आपको बता दें कि दलीप ने 'बाजीगर', 'राजा', 'इश्क' और 'सोल्जर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. दर्शक उनके अभिनय को काफी पसंद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2018 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

