Inside Pics: अबराम खान ने शर्टलेस होकर मनाई दही हांडी, फोटोज Viral
शाहरुख खान के लाड़ले नवाबजादे अबराम खान ने आज अपने घर पर बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी सेलिब्रेट किया
शाहरुख खान के बेटे अबराम खान ने आज अपने घर मन्नत (बांद्रा, मुंबई) पर बड़े ही शानदार तरीके से जन्माष्टमी का त्यौहार सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन से कुछ फोटोज देखने को मिली जिसमें अबराम जमकर मस्ती करते नजर आए. पापराजी द्वारा खींची गई फोटोज में देखा गया कि अबराम अपने घर की छत पर शर्टलेस होकर एन्जॉय कर रहे हैं.
अबराम के साथ उनके केयर टेकर्स भी मौजूद हैं. तस्वीरें देखकर पता चलता है कि अबराम अब बड़े हो गए हैं और जन्माष्टमी के मौके पर अपने घर के परिसर में मटरगश्ती कर रहे हैं.
अन्य कुछ फोटोज में देखा गया कि अबराम ब्लू टी-शर्ट पहने अपनी ही दुनिया में खोए हुए हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं. पिक्चर में अबराम हमेशा की तरह काफी क्यूट नजर आ रहे हैं.
वैसे देखा गया कि अबराम के साथ उनके फैमिली मेंबर्स मौजूद नहीं हैं और वो अपने केयर टेकर्स के साथ ही इस फेस्टिवल का आनंद ले रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2018 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

