बॉलीवुड

Abhishek Bachchan Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहें अभिषेक बच्चन अभी नहीं हो रहें हैं डिस्चार्ज, फोटो शेयर कर खुद को किया मोटिवेट

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर केयर बोर्ड की फोटो शेयर की है. जिसमें उनके नाम, डाईट और नर्स के नाम के साथ उनका डिस्चार्ज प्लान भी मेंशन किया हुआ है.

Abhishek Bachchan Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहें अभिषेक बच्चन अभी नहीं हो रहें हैं डिस्चार्ज, फोटो शेयर कर खुद को किया मोटिवेट
अभिषेक बच्चन (Image Credit: Instagram)

Abhishek Bachchan Health Update: हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सहित उनके बटे अभिषेक, बहु ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोरोना संक्रमित हो गई थी. जिसके बाद सभी का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में किया जा रहा था. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को छोड़कर सभी लोग कोरोना नेगेटिव हो चुके हैं. ऐसे में हर कोई इंतजार कर रहा है उस दिन का जब अभिषेक भी जल्द से जल्द कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे. तो वहीं अभिषेक बच्चन भी सोशल मीडिया पर आए दिन अपने हेल्थ को लेकर फैंस से अपडेट शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने एक बार फिर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखने के बाद पता चलता है कि अभिषेक फिलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हो रहे हैं.

दरअसल अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर केयर बोर्ड की फोटो शेयर की है. जिसमें उनके नाम, डाईट और नर्स के नाम के साथ उनका डिस्चार्ज प्लान भी मेंशन किया हुआ है. अभिषेक को अस्पताल में भर्ती हुए 26 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया गया है. जिस पर अभिषेक ने खुद को मोटिवेट करते हुए लिखा- तुम कर सकते हो बच्चन.

 

View this post on Instagram

 

Hospital day :26 Discharge plan: NO! 😡 Come on Bachchan, you can do it!! 💪🏽 #believe

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

अभिषेक के इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दिए.

आपको बता दे कि अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की एक साथ कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन अमिताभ जहां कोरोना से ठीक होकर अपने घर चले गए वहीं अभिषेक का इलाज अभी चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).