बॉलीवुड

आमिर खान की बेटी इरा खान ने भाई आजाद के जन्मदिन पर स्पेशल अंदाज में दी बधाई

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने छोटे सौतेले भाई आजाद को एक प्यार भरे संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी है. आजाद आठ साल के हो गए हैं. मालूम पड़ता है कि इरा और आजाद के बीच काफी बनती है. इरा ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को आदाज की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार भरा संदेश भी लिखा.

आमिर खान की बेटी इरा खान ने भाई आजाद के जन्मदिन पर स्पेशल अंदाज में दी बधाई
आजाद और इरा खान (Photo Credits: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अपने छोटे सौतेले भाई आजाद (Azad) को एक प्यार भरे संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी है. आजाद आठ साल के हो गए हैं. मालूम पड़ता है कि इरा और आजाद के बीच काफी बनती है. इरा ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को आदाज की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार भरा संदेश भी लिखा. ये भी पढ़ें: आमिर खान की बेटी इरा खान ने पोस्ट की ये बेहद हॉट फोटो, फैंस को किया खुश

इरा ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक आजाद. तुम कितने कूल बच्चे बनने जा रहो हो. तुम्हें और बेहतर जानने के लिए बेसब्र हूं. जैसा मेरे प्रति जुनैद (इरा का भाई) का रवैया रहा है, मैं उम्मीद करती हूं कि कम से कम उसकी आधी बन सकूं. तुम्हें प्यार."

ये भी पढ़ें: आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड संग पोस्ट की ये रोमांटिक फोटो, कहा- I Miss You

आमिर खान और किरण राव ने 2005 में शादी की थी और दोनों की पहली संतान आजाद का जन्म 2011 में सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए हुआ. इरा और जुनैद (Junaid) आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) के बच्चे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).