हॉलीवुड की हॉरर फिल्म एनाबेल कम्‍स होम देखने आए 77 साल के व्यक्ति की हुई मौत

हॉलीवुड की हॉरर मूवी एनाबेल कम्‍स होम का जलवा पूरी दुनिया में छाया हुआ है. लेकिन अब खबर आ रही है कि थाईलैंड में इस हॉरर मूवी को देखने गए 77 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई है.

एनाबेल कम्‍स होम (Image Credit: Instagram)

हॉलीवुड की हॉरर मूवी (Horror) एनाबेल कम्‍स होम (Annabelle Comes Home) पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी हैं. रिलीज के साथ ही इस फिल्म का खुमार हर किसी पर छाया हुआ हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि इस डरावनी फिल्म को देखने के दौरान एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरा मामला थाईलैंड (Thailand) का है. जहां 77 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक (British Man) बर्नार्ड चैनिंग इस हॉरर फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में पहुंचे थे. लेकिन जब शो खत्म हुआ तो पता चला बर्नार्ड चैनिंग की मौत हो चुकी हैं.

बर्नार्ड चैनिंग के मौत की जानकारी सबसे पहले उनके पास बैठी महिला को हुई. जिसके बाद महिला ने चिल्लाकर एमरजेंसी सर्विस को बुलाया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उससे पहले ही बर्नार्ड की मौत हो चुकी थी. हालांकि बर्नार्ड चैनिंग के मौत की असल वजह क्या है ये साफ नहीं हो पाया है. अब उनकी मौत फिल्म देखने की वजह से हुई या फिर कोई कारण इसकी जानकारी आना बाकी है.

बात करे एनाबेल कम्‍स होम की तो ये हॉलीवुड सीरीज एनाबेल का तीसरी पार्ट है. फिल्म में मैकेना ग्रेस, मैडिसन इज्मैन, पैट्रिक विल्सन और वेना फर्मिगा लीड रोल में हैं. ट्रिक और वेरा फिल्म में एड और लॉरिन का किरदार निभा रहे हैं.

आपको बता दे कि एनाबेल कम्‍स होम इंडिया में भी इंग्लिश के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs THA W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Score Update: दुबई में भारत महिला और थाईलैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी