मनोरंजन

2.0 के टीज़र पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, अक्षय कुमार को बताया 'मोबाइल चोर'

जहां फैन्स रजनीकांत और अक्षय की फिल्म '2.0' के टीज़र को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी जो इस टीज़र को देखने के बाद नाखुश है. सोशल मीडिया यूजर्स इस टीज़र को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

2.0 के टीज़र पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, अक्षय कुमार को बताया 'मोबाइल चोर'
फिल्म '2.0' का पोस्टर (Photo Credits : Twitter)

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का टीज़र गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म का टीज़र 3d में भी रिलीज किया गया. अक्षय ने खुद अपनी फिल्म के टीज़र को ट्विटर पर शेयर किया. अक्षय ने बताया कि गणेश चतुर्थी के ख़ास अवसर पर फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज किया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि, " गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर मैं भारत की सबसे बड़ी फिल्म का श्रीगणेश करता हूं. यह रही सबसे बड़ी लड़ाई की झलक... गुड या फिर ईविल... कौन फैसला लेगा ?"

जहां फैन्स रजनीकांत और अक्षय की इस फिल्म के टीज़र को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो इस टीज़र को देखने के बाद नाखुश है. सोशल मीडिया यूजर्स इस टीज़र को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, " 2.0 के टीज़र को देखने बाद ... रजनीकांत = रोबोट...अक्षय कुमार = 'मोबाइल चोर'."

अक्षय के एक फैन ने लिखा कि, "एक तो मेरे अक्षय कुमार को काला सफेद कौआ सा बना दिया, ऊपर से इतना मजाकिया ट्रेलर."

एक और व्यक्ति ने लिखा कि, " सर, मुझे यह टीज़र पसंद नहीं आया क्योंकि यह पहले ही लीक हो चुका था. सब पहले ही देख चुके थे.आप लोगों ने नया टीज़र क्यों नहीं बनाया. आलसी लोग... और मुझे अक्षय कुमार का एक डायलॉग भी नहीं नजर आया."

आपको बता दें कि यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है. '2.0' का निर्देशन शंकर ने किया है. लायका प्रोडक्शन्स और धर्मा प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2018 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).