TamilRockers ने 2.0 के मेकर्स को दिखाया ठेंगा, इंटरनेट पर लीक की फिल्म, यहां हो रहा है फ्री डाउनलोड

अक्षय कुमार रजनीकांत की फिल्म 2.0 29 नवंबर को रिलीज हुई

फिल्म '2.0' के पोस्टर्स (Photo Credits : Twitter)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 2.0 को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म के मेकर्स काफी परेशान हैं. फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे लेकर डाउनलोड पायरेसी का खतरा बना हुआ था. ऐसे में फिल्म को प्रोड्यूस कर रही लायका प्रोडक्शन ने मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) से मदद मांगी थी. जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया और तकरीबन 12000 अवैध फिल्म डाउनलोड वेबसाइट्स को बंद कर दिया गया था.

लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद 2.0 इंटरनेट पर लीक हो गई. बताया जा रहा है कि तमिल रॉकर्स (TamilRockers) की एक नई यूआरएल (URL) के जरिए इस फिल्म को लीक कर दिया गया. ऐसे में फिल्म के लीक हो जाने से इसे करोड़ों का घाटा होगा ऐसी आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: TamilRockers पर 2.0 की फ्री डाउनलोड और पायरेसी की आशंका से परेशान हुए मकेर्स, ट्विटर पर जारी किया बयान

लायका प्रोडक्शन्स(Lyca Productions) के लीगल काउंसल विजयन सुब्रमनियम ने कोर्ट के सामने 12,564 गैरकानूनी वेबसाइट्स की लिस्ट सौंपी. उन्होंने कोर्ट को बताया कि जब तमिल रॉकर्स (TamilRockers) को ब्लॉक किया जाता है तो उसके यूआरएल (URL) को बदलकर ऐसी ही सामान वेबसाइट्स बना दी जाती हैं. हाई कोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश देते हुए कहा है कि वो 12,000 गैरकानूनी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दें. लेकिन अब इन सबके बावजूद फिल्म लीक हो गई है.

510 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ एमी जैकसन ने काम. इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर (S. Shankar) ने किया फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस की बात करेंतो इस फिल्म ने अब तक 38.25 करोड़ रूपए की कमाई की है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कोलंबो के मौसम का हाल

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में बढ़त बनाना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में बनाई अपनी जगह; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

\