Stock Market Holiday Today: आज ईद मिलाद-उन-नबी पर खुला रहेगा शेयर बाजार, जानें BSE-NSE और MCX में ट्रेडिंग के साथ सेटलमेंट पर क्या पड़ेगा असर

ईद मिलाद-उन-नबी, जिसे मिलाद-उन-नबी या मौलिद भी कहा जाता है, इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल में मनाया जाता है. इस अवसर पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में नमाज, धार्मिक सभाओं और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

Stock Market Holiday Today, 26 August, 2026: अगर आप यह जानना चाहते हैं कि ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर आज यानी बुधवार, 26 अगस्त 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं, तो जवाब है नहीं. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर सामान्य दिनों की तरह कारोबार जारी रहेगा. हालांकि, 26 अगस्त को सेटलमेंट हॉलिडे घोषित किया गया है. इसका मतलब यह है कि शेयरों की खरीद-बिक्री सामान्य रूप से होगी, लेकिन फंड और सिक्योरिटीज की क्लियरिंग व सेटलमेंट अगले बैंकिंग कार्य दिवस पर किया जाएगा. Stock Market Timings Change: 3 अगस्त से बदल जाएगा शेयर बाजार का टाइम! F&O ट्रेडर्स के लिए क्या बदलेगा? जानें नए नियम

26 अगस्त को BSE और NSE पर सामान्य रहेगी ट्रेडिंग

बुधवार को BSE और NSE के इक्विटी तथा इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में तय समय के अनुसार ट्रेडिंग होगी. NSE की आधिकारिक 2026 ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट में 26 अगस्त को ट्रेडिंग हॉलिडे के रूप में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में निवेशक आज बिना किसी रुकावट के शेयर खरीद और बेच सकते हैं. NSE के कैलेंडर के अनुसार अगला ट्रेडिंग हॉलिडे 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रहेगा.

सेटलमेंट हॉलिडे का क्या मतलब होता है?

सेटलमेंट हॉलिडे का मतलब यह नहीं है कि शेयर बाजार बंद रहेगा. इस दिन केवल क्लियरिंग और सेटलमेंट की प्रक्रिया प्रभावित होती है, क्योंकि बैंक और संबंधित सेटलमेंट सिस्टम अवकाश पर रहते हैं. NSE रोलिंग सेटलमेंट सिस्टम का पालन करता है, जिसमें बीच में आने वाली छुट्टियों को सेटलमेंट की तारीख तय करते समय शामिल नहीं किया जाता. ऐसे में निवेशकों को फंड और शेयर मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है.

शेयर और सेल प्रोसिड्स पर क्या पड़ेगा असर?

सेटलमेंट हॉलिडे की वजह से निवेशकों पर इसका असर इस प्रकार रहेगा.

सेल प्रोसिड्स: 25 अगस्त को बेचे गए शेयरों का भुगतान 27 अगस्त को मिलेगा.

खरीदे गए शेयर: 25 अगस्त को खरीदे गए शेयरों को 27 अगस्त को सेटलमेंट पूरा होने के बाद बेचा जा सकेगा.

फंड विदड्रॉल: 25 अगस्त शाम 4 बजे के बाद किए गए विदड्रॉल रिक्वेस्ट 27 अगस्त को प्रोसेस हो सकते हैं. हालांकि इंस्टेंट विदड्रॉल की सुविधा 26 अगस्त को जारी रहने की उम्मीद है.

IPO ट्रांजैक्शन: IPO से जुड़े फंड प्रोसेसिंग, मैंडेट डेबिट और शेयर क्रेडिट जैसी प्रक्रियाएं भी 27 अगस्त को पूरी हो सकती हैं.

हालांकि, निवेशकों को अपने-अपने ब्रोकर से प्रोसेसिंग टाइमलाइन की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए.

क्या आज MCX भी खुला रहेगा?

जी हां. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी 26 अगस्त को सामान्य रूप से खुला रहेगा. MCX की आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट में भी ईद मिलाद-उन-नबी को ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं रखा गया है. MCX में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक निर्धारित समय के अनुसार ट्रेडिंग होगी. हालांकि, यह दिन MCX के लिए भी सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा और सेटलमेंट से जुड़े दायित्व अगले बैंकिंग कार्य दिवस पर पूरे किए जाएंगे.

सितंबर 2026 में कब रहेगा अगला शेयर बाजार अवकाश?

भारतीय शेयर बाजार में अगला ट्रेडिंग हॉलिडे सोमवार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रहेगा. इसके बाद वर्ष 2026 में महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली-बलिप्रतिपदा, प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव और क्रिसमस के मौके पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा. इसके अलावा, NSE ने 8 नवंबर 2026 (रविवार) को दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का भी आयोजन किया है, जिसकी टाइमिंग बाद में घोषित की जाएगी.

क्या है ईद मिलाद-उन-नबी?

ईद मिलाद-उन-नबी, जिसे मिलाद-उन-नबी या मौलिद भी कहा जाता है, इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल में मनाया जाता है. इस अवसर पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में नमाज, धार्मिक सभाओं और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

Share Now