SBI Cash Withdrawal Charges: एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से इन खातों पर 4 से ज्यादा कैश निकासी करने पर लगेगा चार्ज

यह नया नियम केवल Basic Savings Bank Deposit (BSBD) Accounts पर लागू होगा, जिन्हें ब्रांच चैनल के माध्यम से खोला गया है. सामान्य सेविंग्स अकाउंट रखने वाले ग्राहकों पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. एसबीआई ने ग्राहकों से अपील की है कि वे नए नियमों की जानकारी रखें और जहां संभव हो, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें.

SBI BSBD Account Cash Withdrawal Charges Revised: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए कैश निकासी के नियमों में बदलाव किया है. बैंक की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना (Public Notice) के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से नए नियम लागू होंगे. इसके तहत ब्रांच के माध्यम से खोले गए BSBD खातों में हर महीने चार बार तक नकद निकासी मुफ्त रहेगी, लेकिन इसके बाद की हर कैश विदड्रॉल पर ग्राहकों को ₹15 + GST का शुल्क देना होगा. SBI Customers Alert: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचें, नकली रिवॉर्ड लिंक से रहें दूर; एसबीआई ने ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल ब्रांच चैनल के जरिए खोले गए BSBD खातों पर लागू होगा. यानी ऐसे खाताधारक जो महीने में चार से अधिक बार शाखा से नकद निकासी करेंगे, उन्हें प्रत्येक अतिरिक्त लेनदेन पर निर्धारित शुल्क देना पड़ेगा.

महीने में 4 बार तक कैश निकालना रहेगा मुफ्त

नए नियमों के तहत BSBD खाताधारकों को पहले की तरह हर महीने चार कैश विदड्रॉल मुफ्त मिलेंगे. पांचवीं बार और उसके बाद की प्रत्येक नकद निकासी पर ₹15 + GST प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा. यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा.

डिजिटल ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

एसबीआई ने अपने नोटिस में यह भी साफ किया है कि सभी डिजिटल ट्रांजैक्शन पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेंगे. यानी UPI, इंटरनेट बैंकिंग, YONO SBI, IMPS, NEFT, RTGS या अन्य डिजिटल माध्यमों से किए जाने वाले लेनदेन पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.

किन खातों पर लागू होगा नया नियम?

यह नया नियम केवल Basic Savings Bank Deposit (BSBD) Accounts पर लागू होगा, जिन्हें ब्रांच चैनल के माध्यम से खोला गया है. सामान्य सेविंग्स अकाउंट रखने वाले ग्राहकों पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. एसबीआई ने ग्राहकों से अपील की है कि वे नए नियमों की जानकारी रखें और जहां संभव हो, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें.

 

Share Now