EPFO WhatsApp Channel: ईपीएफओ वॉट्सऐप चैनल से कैसे जुड़ें? जानें कैसे करें जॉइन, क्या मिलेंगी सुविधाएं और साइबर फ्रॉड से बचने के जरूरी टिप्स

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने करोड़ों अंशधारकों और पेंशनभोगियों को पीएफ नियमों, पेंशन योजनाओं और नई डिजिटल सेवाओं की सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर उपलब्ध कराने के लिए अपना आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल शुरू किया है. इस वन-वे ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए सदस्य बिना बार-बार सरकारी वेबसाइट या पोर्टल पर जाए रियल-टाइम अपडेट प्राप्त कर सकेंगे.

EPFO (Photo Credit: X/ @socialepfo)

नई दिल्ली: करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने संचार तंत्र को और अधिक सुलभ बना दिया है. संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर अपना आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल (Official WhatsApp Channel) शुरू किया है.

इस ब्रॉडकास्ट चैनल का मुख्य उद्देश्य सदस्यों तक भविष्य निधि (PF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और नए नियमों से जुड़े आधिकारिक सर्कुलर व दिशा-निर्देश बिना किसी बिचौलिए के सीधे और तुरंत पहुंचाना है. यह भी पढ़ें: EPFO Registrations: नौकरीपेशा युवाओं में Gen Z का दबदबा, FY26 में नए रजिस्ट्रेशन में 79% हिस्सेदारी

कैसे जॉइन करें EPFO का आधिकारिक WhatsApp चैनल?

वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुरक्षित है:

  1. अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें और नीचे या ऊपर दिए गए 'Updates' टैब पर जाएं.
  2. 'Channels' सेक्शन में जाकर 'Explore' या सर्च आइकन पर क्लिक करें.
  3. सर्च बार में "EPFO" टाइप करें.
  4. नाम के आगे लगे ग्रीन वेरिफिकेशन बैज (Green Tick) की पुष्टि अवश्य करें ताकि किसी फर्जी चैनल से न जुड़ें.
  5. स्क्रीन पर दिख रहे 'Follow' बटन पर टैप करें.

इसके अलावा, सदस्य ईपीएफओ के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक हैंडल पर साझा किए गए डायरेक्ट लिंक या क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके भी सीधे चैनल से जुड़ सकते हैं.

ध्यान दें: चैनल को फॉलो करने के लिए सदस्यों को अपना यूएएन (UAN), पासवर्ड, ओटीपी, मोबाइल नंबर या कोई भी व्यक्तिगत बैंकिंग विवरण साझा करने की आवश्यकता नहीं होती है.

चैनल पर सदस्यों को क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

The Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चैनल केवल सार्वजनिक सूचनाओं और जागरूकता अभियानों के लिए है। इसके माध्यम से सदस्यों को निम्नलिखित अपडेट मिलेंगे:

क्या इस चैनल से PF ट्रांसफर या क्लेम कर सकते हैं?

ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि यह चैनल अकाउंट मैनेजमेंट या ट्रांजैक्शनल प्लेटफॉर्म नहीं है। सदस्य इस चैनल पर सीधे कोई व्यक्तिगत दावा पेश नहीं कर सकते.

व्यक्तिगत सेवाओं के लिए सदस्यों को पूर्व की भांति केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों का ही उपयोग करना होगा:

पासबुक बैलेंस चेक करना, क्लेम स्टेटस ट्रैक करना, यूएएन एक्टिवेशन या पीएफ ट्रांसफर जैसी सेवाएं केवल इन्हीं सुरक्षित पोर्टल्स के जरिए संचालित होंगी.

वॉट्सऐप स्कैम को लेकर EPFO की चेतावनी

India Today की रिपोर्ट के अनुसार, संगठन ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर सक्रिय साइबर ठगों से सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है:

Share Now