Bank Holidays In April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें राज्यवार पूरी लिस्ट

अप्रैल महीने की शुरुआत ही बैंक छुट्टी से होगी. 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को "क्लोजिंग ऑफ ईयरली अकाउंट्स" के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. यह एक अनिवार्य प्रशासनिक अवकाश होता है, जिसमें बैंक कर्मचारी पिछले वित्तीय वर्ष के खातों को बंद करते हैं.

Bank Holidays April 2026 Update: अप्रैल 2026 में बैंक छुट्टियों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इस महीने कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ वीकेंड छुट्टियां भी शामिल हैं, जिससे कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. खास बात यह है कि गुड फ्राइडे और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जैसे बड़े अवसर इस महीने पड़ रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग काम पहले से प्लान कर लें, क्योंकि इन दिनों में शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी. यह भी पढ़ें: Bank Holiday 2026 List: अगले साल 100 से ज्यादा दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, RBI ने छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी; देखें पूरी लिस्ट

1 अप्रैल को देशभर में बैंक बंद

अप्रैल महीने की शुरुआत ही बैंक छुट्टी से होगी. 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को "क्लोजिंग ऑफ ईयरली अकाउंट्स" के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. यह एक अनिवार्य प्रशासनिक अवकाश होता है, जिसमें बैंक कर्मचारी पिछले वित्तीय वर्ष के खातों को बंद करते हैं.

List of bank holidays in April 2026 (Photo Credits: RBI)

अप्रैल 2026 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

तारीख दिन छुट्टी शहर/राज्य
1 अप्रैल बुधवार वार्षिक खाते बंद पूरे भारत में
2 अप्रैल गुरुवार मौंडी थर्सडे लखनऊ, कानपुर
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे अधिकांश शहर
14 अप्रैल मंगलवार अंबेडकर जयंती / क्षेत्रीय त्योहार लगभग पूरे भारत
15 अप्रैल बुधवार बंगाली नववर्ष / बिहू / विषु कोलकाता, गुवाहाटी, कोच्चि आदि
16 अप्रैल गुरुवार बिहू गुवाहाटी
20 अप्रैल सोमवार बसव जयंती / अक्षय तृतीया बेंगलुरु
21 अप्रैल मंगलवार गरिया पूजा अगरतला


🗓️ वीकेंड छुट्टियां

छुट्टी तारीख
रविवार 5, 12, 19, 26 अप्रैल
दूसरा शनिवार 11 अप्रैल
चौथा शनिवार 25 अप्रैल

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक बंद रहने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और UPI सेवाएं चालू रहेंगी. एटीएम से कैश निकासी भी संभव होगी, लेकिन लंबे वीकेंड से पहले कैश निकाल लेना बेहतर रहेगा.

जरूरी सलाह: चूंकि कई छुट्टियां लगातार पड़ रही हैं, इसलिए अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें और अपने शहर की छुट्टियों की पुष्टि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से जरूर करें.

Share Now

\