Mann Ki Baat: संकट के समय विश्व-मित्र के रूप में मानवता के लिए भारत की प्रतिबद्धता हमारी पहचान बन रही है; पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 121वें एपिसोड में भारत की वैश्विक मित्रता और मानवता के प्रति समर्पण को रेखांकित किया. म्यांमार में आए भूकंप के बाद 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भारत की त्वरित सहायता, इथियोपिया में प्रवासी भारतीयों द्वारा बच्चों के इलाज की पहल, और अफगानिस्तान व नेपाल को वैक्सीन व दवाइयों की आपूर्ति जैसे प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम ने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को जीवंत किया.