देश की खबरें | मेघालय: सोहरा में बढ़ते कचरे के बीच पिकनिक और खुले में खाना पकाने पर रोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के सोहरा इलाके की खूबसूरती को पर्यटकों द्वारा बीयर की बोतलें, चिप्स के पैकेट, प्लास्टिक रैपर, डिब्बे और अन्य अपशिष्ट छोड़े जाने से लगातार हो रहे नुकसान के मद्देनजर क्षेत्र के पारंपरिक शासी निकाय ने इलाके में पिकनिक मनाने, खुले में खाना पकाने और अचानक खुले में दावतें करने पर रोक लगा दी है।