देश की खबरें | कोरोना काल में लोगों की तकलीफें, स्वास्थ्य कर्मियों के बलिदान याद कर भावुक हुए मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उस वक्त भावुक हो गए जब अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस संक्रमण काल में लोगों को हुई तकलीफों, स्वास्थ्य कर्मियों व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के बलिदानों और अपने प्रियजनों की अंतिम विदाई तक में शामिल ना हो पाने के उनके दर्द का जिक्र किया।