देश की खबरें | राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। अलवर के मंडावर में सर्वाधिक 110 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अलवर के मंडावर में 11 सेंटीमीटर, भरतपुर के बयाना में 11 सेंटीमीटर, नागौर में 9 सेंटीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 8 सेंटीमीटर, अलवर के बहरोड और टपुकारा में 7-7 सेंटीमीटर, झालावाड़ के पिरावा, बांसवाडा के गढी में 6-6 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 5 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।