जरुरी जानकारी | जायडस वेलनेस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी जायडस वेलनेस का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये हो गया। अधिक खर्च और संयंत्र को बंद करने के लिए एकमुश्त खर्च से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी जायडस वेलनेस का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 4.75 प्रतिशत बढ़कर 137.01 करोड़ रुपये हो गया। अधिक खर्च और संयंत्र को बंद करने के लिए एकमुश्त खर्च से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में 130.8 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
चालू वित्त वर्ष 2022-23 की समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 698.71 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की अवधि में यह 599.97 करोड़ रुपये रही थी।
जायडस वेलनेस का बीती तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 558.82 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका खर्च 469.17 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान इस्तेमाल की गई सामग्री की लागत 250.12 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 149.59 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)