देश की खबरें | मिजोरम में मुख्य विपक्षी दल जेडपीएम ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने वाली सबसे पहली पार्टी बन गई है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया।
आइजोल, 19 जुलाई जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने वाली सबसे पहली पार्टी बन गई है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया।
पूर्वोत्तर राज्य में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा ने कहा कि विपक्षी दल ने 39 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों को चयन कर लिया है । पार्टी ने दक्षिण मिजोरम के लांगतलाई जिले के चावंगते विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है जहां चकमा समुदाय के लोग बहुतायत में हैं ।
लालडुहोमा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘चकमा क्षेत्र के लिए हमने अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है । हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि वहां उम्मीदवार उतारा जाए या नहीं।’’
उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में चुनाव बाद गठबंधन कर सकती है।
उन्होंने कहा कि जेडपीएम के पास फिलहाल विधानसभा में केवल छह सदस्य हैं और इन सभी को टिकट दिया जाएगा।
लालडुहोमा सेरछिप से चुनाव लड़ेंगे जिसका वह फिलहाल प्रतिनिधित्व करते हैं।
विधानसभा में सत्ताधरी एमएनएफ के पास 28 और कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं, जबकि एक विधायक भाजपा का है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)