जरुरी जानकारी | जूम को भारत में टेलीफोन सेवा के लिये मिला लाइसेंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन सम्मेलन के लिये मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी जूम वीडियो कम्युनिकेशंस (जेडवीसी) को पूरे देश के लिये दूरसंचार लाइसेंस मिला है। इससे कंपनी टेलीफोन सेवाओं के साथ-साथ कंपनियों को उपक्रम आधारित सेवाओं की पेशकश कर सकेगी।

नयी दिल्ली, तीन मई ऑनलाइन सम्मेलन के लिये मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी जूम वीडियो कम्युनिकेशंस (जेडवीसी) को पूरे देश के लिये दूरसंचार लाइसेंस मिला है। इससे कंपनी टेलीफोन सेवाओं के साथ-साथ कंपनियों को उपक्रम आधारित सेवाओं की पेशकश कर सकेगी।

अमेरिकी कंपनी जूम अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिये ‘वॉयस’ और वीडियो कॉन्फ्रेंस की सेवाएं दे रही है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘जूम वीडियो कम्युनिकेशंस की इकाई जेडवीसी इंडिया को दूरसंचार विभाग से एकीकृत लाइसेंस मिला है। कंपनी को यह लाइसेंस पूरे देश में एनएलडी (नेशनल लॉन्ग डिस्टेंस) और आईएलडी (अंतरराष्ट्रीय लॉन्ग डिस्टेंस) पहुंच के साथ मिले हैं।

इस लाइसेंस के साथ कंपनी भारत में काम कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा अन्य इकाइयों को अपनी क्लाउड आधारित निजी शाखा एक्सचेंज (पीबीएक्स) सेवा- जूम फोन की पेशकश कर सकेगी।

जेवीसी के महाप्रबंधक और प्रमुख (भारत तथा दक्षेस क्षेत्र) समीर राजे ने कहा, ‘‘जूम फोन के साथ भारत की कंपनियां और बहुराष्ट्रीय इकाइयां अपने हिसाब से कार्य परिवेश तैयार करने के साथ कर्मचारियों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा दे सकती हैं और ग्राहक अनुभव को बेहतर बना सकती हैं।’’

पीबीएक्स उद्यमों के लिए एक स्थानीय टेलीफोन एक्सचेंज के रूप में काम करता है और कॉन्फ्रेंस कॉल सेवाओं के प्रबंधन में उनकी मदद करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\