जरुरी जानकारी | जोमैटो आईपीओ को 1.3 गुना अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जोमैटो के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन 1.3 गुना अभिदान मिला और खुदरा निवेशकों ने कंपनी के शेयरों के लिए बोली जारी रखी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई जोमैटो के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन 1.3 गुना अभिदान मिला और खुदरा निवेशकों ने कंपनी के शेयरों के लिए बोली जारी रखी।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इस पेशकश को 71.92 करोड़ शेयरों के आईपीओ आकार के मुकाबले 95.44 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।

खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के मुकाबले 3.96 गुना बोली लगाई। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए आरक्षित 12.95 करोड़ शेयरों के मुकाबले दोपहर दो बजे तक 51.36 करोड़ शेयरों की बोली लगाई जा चुकी थी।

गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने आरक्षित हिस्से के मुकाबले 26 प्रतिशत शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने अपने 38.8 करोड़ शेयरों का कोटा पूरा किया।

कर्मचारियों के लिए अलग रखे गए हिस्से को 22 प्रतिशत अभिदान मिला।

इसे इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ कहा जा रहा है। आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। जोमैटो पहले ही एंकर निवेशकों से 13 जुलाई को 4,196.51 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। आईपीओ का आकार पहले के 9,375 करोड़ रुपये से घटकर 5,178.49 करोड़ रुपये रह गया है।

जैक मा के एंट समूह समर्थित कंपनी भारतीय यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में आईपीओ लाने वाली पहली फर्म है। इस आईपीओ के हिसाब से जोमैटो का मूल्यांकन 64,365 करोड़ रुपये बैठता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी