देश की खबरें | जोमैटो के भोजन आपूर्ति कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार ने खोया एकमात्र कमाने वाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोमैटो के भोजन आपूर्ति करने वाले जिस कर्मचारी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, उसका परिवार अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त जोमैटो के भोजन आपूर्ति करने वाले जिस कर्मचारी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, उसका परिवार अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

महज 20 दिन पहले जोमैटो में काम शुरू करने वाले नरेंद्र की दक्षिण पश्चिम दिल्ली के तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के निकट अज्ञात भारी वाहन से कुचलकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि नरेंद्र बदरपुर फ्लाईओवर पर से गुजर रहे थे तभी सड़क पर पड़ी एक पतंग का मांझा उनके दोपहिया वाहन के पहिए और फुटरेस्ट में फंस गया। इसके चलते वह मोटरसाइकिल से गिर गए और पीछे से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

नरेंद्र के भाई पुनीत ने कहा, ''मेरे पिता को कभी-कभी छोटा-मोटा काम मिल जाता है, लेकिन मेरा भाई ही परिवार में एकमात्र कमाने वाला था। परिवार का ज्यादातर खर्च नरेंद्र की कमाई पर चलता था और उसने हाल में मेरी भी शादी करवाई थी। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। ''

पुनीत ने कहा कि नरेंद्र परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य और एकमात्र उम्मीद था।

उन्होंने कहा, ''मैं भी घटनास्थल पर पहुंचा। मैंने देखा कि मेरे भाई का सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था। यह बेहद दर्दनाक और भयानक दृश्य था। हम सब उसे याद कर रहे हैं। अब हम और क्या कर सकते हैं। वह हमेशा के लिए चला गया है।''

पुलिस ने कहा कि नरेंद्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है और अपराधी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की पड़ताल की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट