जरुरी जानकारी | जी एंटरटेनमेंट ने कहा, इनवेस्को ने विलय प्रस्ताव के साथ गोयनका से संपर्क किया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उसका सबसे बड़ा शेयरधारक इनवेस्को खुद इस साल फरवरी में एक बड़े भारतीय समूह (रणनीतिक समूह) के स्वामित्व वाली कंपनी और कुछ संस्थाओं के साथ विलय के लिए एक प्रस्ताव लेकर आया था, जिसके तहत मूल्यांकन ‘‘कम से कम 10,000 करोड़ रुपये’’ किया गया था।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उसका सबसे बड़ा शेयरधारक इनवेस्को खुद इस साल फरवरी में एक बड़े भारतीय समूह (रणनीतिक समूह) के स्वामित्व वाली कंपनी और कुछ संस्थाओं के साथ विलय के लिए एक प्रस्ताव लेकर आया था, जिसके तहत मूल्यांकन ‘‘कम से कम 10,000 करोड़ रुपये’’ किया गया था।

प्रवर्तक परिवार और इनवेस्को के बीच जारी लड़ाई में जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि उसके एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने अपने बोर्ड को विलय के बारे में इनवेस्को द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव के बारे में बताया था, जिसके तहत रणनीतिक समूह के पास बहुमत हिस्सेदारी होती। विलय के बाद बनी इकाई में उन्हें प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाने की पेशकश की गई थी और चार प्रतिशत हिस्सेदारी देने की भी बात की गई थी।

जी एंटरटेनमेंट ने शेयर बाजार को दी सूचना में आरोप लगाया कि अपने खुले पत्र में इनवेस्को का रुख कि वे ‘‘किसी भी ऐसे रणनीतिक सौदे का दृढ़ता से विरोध करेंगे, जो सामान्य शेयरधारकों की कीमत पर प्रवर्तक परिवार जैसे चुनिंदा शेयरधारकों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाता है’’ एकदम विरोधाभासी है, क्योंकि कुछ महीने पहले उसने खुद ऐसा प्रस्ताव रखा था।

कंपनी ने आगे कहा कि ऐसे में शेयर बाजारों को इनवेस्को द्वारा गलत सूचना दी गई है।

इनवेस्को से इस पर तुरंत टिप्पणी नहीं मिल सकी है।

इससे पहले इनवेस्को ने जी के शेयरधारकों को एक खुले पत्र में मीडिया कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) के पुनर्गठन की अपनी मांग दोहराई थी और कहा कि वह मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुनीत गोयनका और दो अन्य निदेशकों को हटाने के लिए असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की कोशिश करती रहेगी। फर्म में इनवेस्को की 7.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

पिछले महीने सोनी ग्रुप कॉर्प की भारतीय इकाई ने जी को खरीदने के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रस्तावित सौदे में विलय के बाद बनी इकाई में सोनी इंडिया की लगभग 53 प्रतिशत हिस्सेदारी और शेष जी के पास होगी।

विलय पर सवाल उठाते हुए इनवेस्को ने कहा कि गैर-प्रतिस्पर्धी माध्यम से संस्थापक परिवार को अतिरिक्त दो प्रतिशत इक्विटी उपहार में देने की घोषणा पूरी तरह से अनुचित है, और संस्थापक परिवार को अपनी हिस्सेदारी चार प्रतिशत से बढ़ाकर 20 करने का रास्ता भी खोलती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\