खेल की खबरें | जाकिर और लिटन के अर्धशतक, बांग्लादेश को 108 रन की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए लेकिन बांग्लादेश लिटन दास और जाकिर हसन के अर्धशतकों की मदद से भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 195 रन बनाकर 108 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

मीरपुर, 24 दिसंबर बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए लेकिन बांग्लादेश लिटन दास और जाकिर हसन के अर्धशतकों की मदद से भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 195 रन बनाकर 108 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

जाकिर ने 51 रन बनाए जबकि लिटन 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर तास्किन अहमद खड़े हैं जिन्होंने 15 रन बनाए हैं। इनके अलावा नुरुल हसन ने 31 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारत की तरफ से अक्षर ने 58 रन देकर तीन जबकि रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया है।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की थी।

पिच से टर्न और उछाल दोनों मिल रही है तथा अक्षर ने इसका फायदा उठाकर बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा की। बल्लेबाजों के पास इसका कोई जवाब नहीं था कि गेंद टर्न करेगी या उछाल लेगी या फिर कोण लेते हुए आएगी। अक्षर ने सुबह के सत्र में इसी तरह की गेंद पर मुशफिकुर रहीम (नौ) और लंच के बाद मेहदी हसन मिराज (शून्य) को गच्चा देकर पगबाधा आउट किया था।

उन्होंने दूसरे सत्र में तेजी से रन बटोर रहे नुरुल हसन को फ्लाइट लेती गेंद पर चकमा दिया और बाकी काम विकेटकीपर ऋषभ पंत ने स्टंप आउट करके पूरा किया।

इस श्रृंखला में बांग्लादेश की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जाकिर ने सुबह के सत्र में एक छोर संभाले रखा था लेकिन दूसरे सत्र में उनकी एकाग्रता भंग हो गई। उन्होंने उमेश की गेंद को स्लैश करके डीप थर्ड मैन पर खड़े सिराज को आसान कर दिया।

इससे पहले बांग्लादेश ने सुबह बिना किसी नुकसान के सात रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र चार विकेट गंवाए। इस बीच उसने 64 रन जोड़े।

नजमुल हुसैन शंटो (पांच) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे जिन्हें अश्विन ने पगबाधा आउट किया। सिराज ने इसके बाद पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले मोमिनुल हक (पांच) को पवेलियन भेजा। वह सिराज की लेंथ का सही अनुमान नहीं लगा पाए और गेंद उनके बल्ले को चूमकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई।

कप्तान शाकिब अल हसन (13) ने उनादकट की गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में कवर पर खड़े शुभमन गिल को आसान कैच दिया। यह दूसरा अवसर है जबकि शाकिब लेंथ का सही अनुमान नहीं लगा पाए और कवर में कैच देकर आउट हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू