खेल की खबरें | क्रिकेट रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए विकल्प तलाशेंगे जका अशरफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ को उम्मीद है कि अहमदाबाद में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात के दौरान वह इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिश्तों को बढ़ावा देने के विकल्पों पर बात करेंगे।

लाहौर, 12 अक्टूबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ को उम्मीद है कि अहमदाबाद में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात के दौरान वह इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिश्तों को बढ़ावा देने के विकल्पों पर बात करेंगे।

अशरफ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निमंत्रण पर इन दोनों देशों के बीच होने वाले विश्व कप के मैच को देखने के लिए कुछ गुरुवार की रात को अहमदाबाद रवाना होंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीसीबी अध्यक्ष के लिए निमंत्रण भेजा है। अशरफ इस दौरे के दौरान पाकिस्तान की टीम के सदस्यों से भी मिलेंगे।

अशरफ ने कहा कि उन्होंने बुधवार को शाह के साथ बात की।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने चर्चा की कि आगामी मैच उन अवसरों को तलाशने का एक अवसर है जिससे हम अपने देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को और बढ़ावा दे सकते हैं।’’

यह 2016 के बाद पीसीबी अध्यक्ष की पहली भारत यात्रा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\