देश की खबरें | वाईएसआरसीपी के विजयसाई रेड्डी शराब घोटाले के मामले में एसआईटी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआरसीपी नेता वी विजयसाई रेड्डी शुक्रवार को कथित शराब घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए।

विजयवाड़ा, 18 अप्रैल वाईएसआरसीपी नेता वी विजयसाई रेड्डी शुक्रवार को कथित शराब घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए।

रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि एसआईटी ने उनसे दो बैठकों के बारे में पूछताछ की- एक हैदराबाद में उनके आवास पर हुई बैठक और दूसरी विजयवाड़ा में हुई थी, जहां पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान राज्य की शराब नीति पर चर्चा की गई थी।

पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उनसे कथित रिश्वत और धन के दुरुपयोग के बारे में पूछा गया था और उन्होंने अपनी जानकारी के अनुसार जवाब दिया।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के आसपास रहने वाले लोगों पर ‘गलत सूचना फैलाने और उनके राजनीतिक कद को कम करने’ का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि वाईएसआरसीपी के सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने कभी भी शराब की बिक्री में सीधे हस्तक्षेप नहीं किया।

नवंबर 2024 में गठित एसआईटी ने कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें शामिल शराब निर्माताओं के बयान दर्ज करने के बाद राजनीतिक नेताओं और निजी व्यक्तियों का पता लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\