ताजा खबरें | लोस में वाईएसआरसीपी के असंतुष्ट सांसद का आंध्रप्रदेश में हिंदू मंदिरों में नियमों में बदलाव का आरोप
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस के असंतुष्ट सदस्य के रघुराम कृष्ण राजू ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिरों को लेकर नियमों में बदलाव किये जा रहे हैं और उन्होंने इस विषय पर ध्यान देने के लिए एक धार्मिक आयोग के गठन की मांग की।
नयी दिल्ली, 20 सितंबर लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस के असंतुष्ट सदस्य के रघुराम कृष्ण राजू ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिरों को लेकर नियमों में बदलाव किये जा रहे हैं और उन्होंने इस विषय पर ध्यान देने के लिए एक धार्मिक आयोग के गठन की मांग की।
राजू ने शनिवार को शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में इस समय हिंदू मंदिरों के संबंध में ‘कंस्ट्रक्टिव डिस्ट्रक्शन’ चल रहा है।
यह भी पढ़े | Farm Bill 2020: कृषि बिलों के विरोध में पंजाब और हरियाणा में किसानो का प्रदर्शन जारी.
उन्होंने कहा कि इस विषय को देखने के लिए ईसाई आयोग या मुस्लिम आयोग की तरह एक धार्मिक आयोग या हिंदू आयोग होना चाहिए।
राजू ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि केवल एक कर्मयोगी ही इस मुद्दे को देख सकते हैं।
यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | सरकारी बैंकों में अप्रैल-जून तिमाही में आए 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 2,867 मामले.
उन्होंने कहा, ‘‘अन्यथा हमारे राज्य में अत्याचार हो रहे हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हिंदू बहुसंख्यक हैं, लेकिन हमें अल्पसंख्यक की तरह देखा जा रहा है।
राजू ने आरोप लगाया कि तिरुपति के पास तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर में सदियों पुराने नियमों को केवल एक व्यक्ति के लिए बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
समझा जाता है कि उनका परोक्ष इशारा तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी के बयान की ओर था कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को मंदिर के दौरे के समय भगवान वेंकटेश्वर में आस्था जताते हुए अनिवार्य घोषणापत्र पर दस्तखत करने की जरूरत नहीं है।
नियम के अनुसार मंदिर दौरे पर आए किसी गैर-हिंदू को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने होते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)