देश की खबरें | दिल्ली में हाथापाई के बाद युवक को चाकू मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में हाथापाई के बाद 22 वर्षीय एक युवक को एक अन्य ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में हाथापाई के बाद 22 वर्षीय एक युवक को एक अन्य ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को एम्स में भर्ती कराया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार को हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संगम विहार निवासी सोनू और सन्नी नाम के दो लोगों के बीच विवाद की सूचना मिली और वह घटना स्थल पर पहुंची।

पुलिस ने कहा कि हाथापाई के बाद सोनू ने अपने साथियों के साथ सन्नी की पिटाई की और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि हालांकि सन्नी और उसके सहयोगी अली हसन, सुधीर गुप्ता उर्फ गप्पू, विक्की अग्रवाल समेत अन्य सोनू के घर गए और उसकी मां से बहस करने लगे।

पुलिस ने कहा कि एक अन्य संगम विहार निवासी गगनदीप ने दोनों में बहस होते देखी और हस्तक्षेप किया, जिसके कारण उसके तथा सन्नी के बीच हाथापाई हुई।

अधिकारी ने कहा कि हाथापाई के दौरान सन्नी ने गगनदीप पर चाकू से वार किया और फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि गगनदीप का बयान दर्ज कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\