देश की खबरें | राजस्थान के चुरू में विस्फोटक सामग्री फेंके जाने से युवक की मौत, आरोपी भी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चुरू जिले में मंगलवार की रात फेंकी गई छर्रे वाली विस्फोटक सामग्री की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 16 अगस्त राजस्थान के चुरू जिले में मंगलवार की रात फेंकी गई छर्रे वाली विस्फोटक सामग्री की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (एसपी) राजेंद्र बुरडक ने बताया कि रतन नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी को भी चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ जिला निवासी आरोपी झाबर सिंह की शादी चूरू की एक महिला से हुई थी। पिछले तीन साल से वह किसी विवाद के कारण पति से अलग रह रही थी और झाबर सिंह का आरोप था कि महिला के माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और कर दी है।

सिंह खुद तैयार की गई विस्फोटक सामग्री लेकर मंगलवार रात अपने ससुराल गया। उसने सामग्री मुख्य दरवाजे पर फेंकी। आवाज सुनकर उनके साले का बेटा मोनू सिंह (20) बाहर आया तो उसने दुबारा अपनी बनाई सामग्री फेंकी। इससे निकले छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झाबर सिंह घायल अवस्था में वहां से भाग निकला। बाद में उसे एक कृषि फार्म से पकड़ लिया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी ने कहा कि विस्फोटक की प्रकृति तुरंत स्पष्ट नहीं है और मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी