देश की खबरें | पुंछ में दो जवानों की खोज के लिए चलाए गए अभियान में मदद करने वाले युवा सम्मानित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ में बहे दो जवानों की खोज के लिए चलाए गए बचाव अभियान में मदद करने वाले छह नागरिकों को सेना ने सम्मानित किया है।
जम्मू, 12 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ में बहे दो जवानों की खोज के लिए चलाए गए बचाव अभियान में मदद करने वाले छह नागरिकों को सेना ने सम्मानित किया है।
सेना ने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए मंगलवार को पुंछ में एक विशेष समारोह आयोजित किया और उनकी वीरता और मदद के लिए उन्हें सम्मानित किया।
जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान डोगरिया गांव के करामात हुसैन, शकील अहमद, इमरान अहमद, मुश्ताक अहमद, रजा खान और बेहरामगल्ला के अफ़तार अहमद ने अपनी जान की तक की परवाह नहीं की।
लांस नायक तेलू राम शनिवार को पुंछ के दुर्गम इलाके में ड्यूटी पर थे। तभी एक पहाड़ी नदी को पार करते समय अचानक आई बाढ़ में वह बह गए। गश्ती दल के प्रमुख नायब सूबेदार कुलदीप सिंह ने उन्हें बचाने का प्रयास में अपनी जान गंवा दी।
सिंह का शव शनिवार रात को ही बरामद कर लिया गया, जबकि तेलू राम का शव अगले दिन मिला।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में स्थानीय लोग सैनिकों के शव खोजने में सेना की मदद करते दिख रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)