देश की खबरें | गुरुग्राम में धनकोट नहर में नहाते समय युवक डूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में धनकोट नहर में नहाने गया 24 वर्षीय युवक डूब गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 31 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम में धनकोट नहर में नहाने गया 24 वर्षीय युवक डूब गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान अशोक विहार फेज-3 निवासी खड़क सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है जब सिंह अपने भतीजे के साथ धनकोट नहर पर गए थे। दोनों नहर के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे।

इसके बाद सिंह नहाने के लिए नहर में उतरे और गहरे पानी में चले गए जिसके कारण वह डूब गए। उनके भतीजे ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), नागरिक सुरक्षा और धनकोट पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि, शव नहीं मिला।

एक राहगीर ने बृहस्पतिवार सुबह शव देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान