देश की खबरें | जयपुर में युवक की बिजली का करंट लगने से मौत: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में भारी बारिश के दौरान कथित तौर पर स्ट्रीट लाइट के खंभे से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 30 जुलाई जयपुर में भारी बारिश के दौरान कथित तौर पर स्ट्रीट लाइट के खंभे से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 23 साल का विकास विश्नोई जयपुर में रहकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को मंगलवार शाम भारी बारिश के दौरान जयपुर के बजाज नगर इलाके में हुई।

पुलिस के मुताबिक विकास सांचौर का रहने वाला था और उसने हाल ही में बी.एड. की पढ़ाई पूरी की थी।

पुलिस ने कहा कि वह पिछले पांच साल से जयपुर में रह रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

बजाज नगर की थानाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि यह घटना केंद्रीय विद्यालय-1 के पास हुई जब विश्नोई स्ट्रीट लाइट के खंभे की चपेट में आ गया।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में बिजली का झटका लगने के बाद वह बारिश के पानी में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

गश्त कर रही पुलिस टीम ने उसे तैरते हुए देखा और उसे जयपुरिया अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी