देश की खबरें | युवक ने पत्नी व बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक युवक ने आपसी विवाद के बाद तैश में आकर कथित तौर पर अपनी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जयपुर, 30 अप्रैल जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक युवक ने आपसी विवाद के बाद तैश में आकर कथित तौर पर अपनी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रतापनगर पुलिस थाने के थानाधिकारी श्रीराम मीणा ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात लाजपत नगर इलाके में हुई।

गिरराज मीणा (33) की अपनी पत्नी समिता (30)से किसी बात को लेकर बहस हो गई। तैश में आकर गिरराज ने अपनी पत्नी व 13 महीने के बेटे का गला रेत दिया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार पत्नी व बेटे की हत्या के बाद गिरराज ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पति-पत्नी दोनों केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक थे। युवक बूंदी में तैनात था जबकि उसकी पत्नी जयपुर के स्कूल में कार्यरत थी और वे यहां किराये के मकान में रह रहे थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत