देश की खबरें | उप्र में दोस्त की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक को दोस्त की कथित तौर पर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, सात नवम्बर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक को दोस्त की कथित तौर पर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के इमलिया गांव के रहने वाले भरत को उसके साथी अंकुश के साथ राजेंद्र (30) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Exit Polls Result: शाम 5 बजे तक के ABP न्यूज एग्जिट पोल के अनुसार दोनों गठबंधन में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीट.

उन्होंने बताया कि दोनों राजेंद्र को अपने साथ शराब पिलाने और खाना खिलाने के बहाने ले गये। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने उसके भोजन में नींद की गोली मिला दी।

उन्होंने बताया कि जब राजेंद्र सो गया तो दोनों ने गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को सुखे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उन लोगों ने पीड़ित के भाई को बुलाया और कहा कि राजेंद्र का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है और उसे छोड़ने के बदले सात लाख रुपये की मांग की है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Results Live: यहां देखें सभी एग्जिट पोल के नतीजे लाइव.

जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि राजेंद्र को अंतिम बार भरत और अंकुश के साथ देखा गया था।

सिंह ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर भरत ने यह स्वीकार किया कि उसने ही राजेंद्र की हत्या की है क्योंकि वह उसे उसका पैसा वापस करने के लिये कह रहा था।

अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र गांव में ही किराने की दुकान चलाता था और भरत उसकी दुकान के सामने लोहे के कारखाने में काम करता था और दोनों में अच्छी दोस्ती थी।

उन्होंने बताया कि राजेंद्र समय-समय पर पैसा उधार देकर उसकी मदद करता रहता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब राजेंद्र ने अपना पैसा वापस मांगा तो भरत ने पैसा वापस नहीं किया और उसने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल फोन आरोपियों के पास से बरामद कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\