देश की खबरें | युवा महिला फुटबॉलरों को मैत्री मैचों से काफी अनुभव मिलने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम की युवा खिलाड़ी उज्बेकिस्तान और बेलारूस के खिलाफ आगामी मैत्री अंतरराष्ट्रीय मैचों में अनुभव हासिल करने की उम्मीद लगाये हैं।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल भारतीय महिला फुटबॉल टीम की युवा खिलाड़ी उज्बेकिस्तान और बेलारूस के खिलाफ आगामी मैत्री अंतरराष्ट्रीय मैचों में अनुभव हासिल करने की उम्मीद लगाये हैं।

भारत को पांच अप्रैल को मेजबान उज्बेकिस्तान से और आठ अप्रैल को बेलारूस से भिड़ना है।

मुख्य कोच मेमोल रॉकी की निगाहें भारत में होने वाले एएफसी महिला एशिया कप 2022 पर लगी होंगी इसलिये वह युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम में सीनियर के साथ तालमेल बिठाने की योजना बनाने पर लगी हैं।

युवा खिलाड़ी मार्टिना थोकचोम ने कहा, ‘‘जब मैं टीम से जुड़ी थी तो काफी नर्वस थी, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों ने मेरा काफी अच्छी तरह स्वागत किया और मुझे सहज महसूस कराया। उन्होंने मुझे मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह मदद की जिससे मुझे टीम का हिस्सा बनने में मदद मिली। ’’

उन्होंने मैत्री मैचों के बारे में कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान काफी ऊंची रैंकिंग की टीम (हालिया फीफा रैंकिंग में 41वें स्थान पर) है और हमें अगले साल एएफसी महिला एशियाई कप खेलना है इसलिये यह मैत्री मैच काफी अहम है। यह मैच हमारे लिये काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हम इसे अच्छी तैयारी के लिये इस्तेमाल कर सकते हैं। ’’

वहीं मिडफील्डर संगिता बसफोर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच इन मौकों के लिये वह शुक्रगुजार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अधिकारियों को शुक्रिया कहने की जरूरत है जिन्होंने हमे इस समय में भी ट्रेनिंग करने के ये मौके प्रदान किये। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट