देश की खबरें | पुलिस टीम पर हमला करने की आरोपी युवती और पुरुष प्रयागराज में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस के अनुसार उच्च न्यायालय का समन देने गयी पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार होने की आरोपी एक युवती और एक पुरूष को मुंबई से विमान के जरिये प्रयागराज पहुंचने पर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर उच्च न्यायालय में पेश किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिजनौर, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस के अनुसार उच्च न्यायालय का समन देने गयी पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार होने की आरोपी एक युवती और एक पुरूष को मुंबई से विमान के जरिये प्रयागराज पहुंचने पर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर उच्च न्यायालय में पेश किया गया।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार डिलारी मुरादाबाद निवासी शाहरुख ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि बिजनौर के थाना नहटौर के गांव अलीनगर निवासी उसकी पत्नी समीना अंसारी को उसके पिता निजामुद्दीन,साला अजीमुद्दीन और ऐजाजुद्दीन बंधक बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े | Sero Survey II: कोरोना को लेकर सीरो सर्वे की रिपोर्ट, 8.7 करोड़ लोगों के कोविड-19 के संपर्क में आने की संभावना, 15 में से 1 के पास एंटीबॉडी.

उच्च न्यायालय ने समीना सहित चारों को 29 सितंबर को पेश होने का जारी किया था।

नहटौर पुलिस पार्टी 16 सितंबर20 को समन देने जब उनके घर गयी तो वहां पुलिस पर पथराव कर हमला किया गया और पुलिस वालो की आंखो में मिर्च झोंककर कुछ अभियुक्त फरार हो गये, मगर घर के मुखिया अजीमुद्दीन सहित छह लोग गिरफ्तार कर लिए गये थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,081 नए मामले, सक्रिय मामले 17 हजार पार.

बिजनौर पुलिस मंगलवार को अजीमुद्दीन को लेकर उच्च न्यायालय में पेश करने प्रयागराज पहुंची थी।

उसे सूचना मिली कि फरार आरोपी निजामुद्दीन और समीना मुंबई से हवाई जहाज से प्रयागराज हवाई अड्डे पर उतरे हैं।

इसके बाद बिजनौर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से निजामुद्दीन को हिरासत में और समीना को अपनी निगरानी में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पेशी के बाद बिजनौर पुलिस पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोपियो को लेकर बिजनौर के लिए रवाना हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल