देश की खबरें | झारखंड के धनबाद में कॉलेज के पास युवक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को विधि कॉलेज के समीप अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धनबाद, 21 जून झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को विधि कॉलेज के समीप अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना विधि कॉलेज तेलीपारा के पास हुई। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवक को खून से लथपथ हालत में देखा।

मृतक की शिनाख्त अमरदीप भगत के रूप में हुई है।

भगत को शीघ्र शहीद निर्मल मेहतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के प्रभारी प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार गंडौरिया ने बताया कि भर्ती करते समय भगत की सांस चल रहीं थी लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड