देश की खबरें | सीतापुर में युवक की गोली मारकर हत्‍या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार खैराबाद थाना से कुछ दूरी पर स्थित सड़क किनारे एक ठेले पर खा रहे युवक की एक अज्ञात हमलावर ने बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक ने कुछ दिन पहले एक वीडियो में स्थानीय लोगों द्वारा अपनी हत्या किये जाने का अंदेशा जताया था । यह वीडियो आज सार्वजनिक हो गया।

पुलिस के अनुसार खैराबाद थाना से कुछ दूरी पर स्थित सड़क किनारे एक ठेले पर खा रहे युवक की एक अज्ञात हमलावर ने बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक ने कुछ दिन पहले एक वीडियो में स्थानीय लोगों द्वारा अपनी हत्या किये जाने का अंदेशा जताया था । यह वीडियो आज सार्वजनिक हो गया।

पुलिस ने बताया कि मारे गये युवक की पहचान रमेश मौर्य (22) के रूप में हुई, जो एक दुकान पर बैटरी मैकेनिक के रूप में काम करता था। बताया गया कि रमेश एक ठेले पर खाना खा रहा था, जहां पीछे से एक नकाबपोश हमलावर ने उसके सिर में गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार घटना छह जुलाई की देर रात थाना खैराबाद क्षेत्र में हुई। घटना के तुरंत बाद सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी (नगर) सुशील सिंह ने कहा कि पुलिस ने पहले घायल युवक को बीसीएम अस्पताल खैराबाद में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए, सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र किए और जांच शुरू की।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रमेश मौर्य का एक वीडियो सार्वजनिक हो गया है, जिसमें वह एक युवक और उसके साथियों पर अपने साथ किसी भी घटना के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। वीडियो में रमेश ने धार्मिक गुरु बजरंग मुनि दास से आग्रह किया है कि अगर उसकी हत्या हुई है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने कुछ दिन पहले उसे गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड