देश की खबरें | गुरुग्राम में कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में एक रामलीला पंडाल के पीछे बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक युवक की दो लोगों ने कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम (हरियाणा), 20 अक्टूबर गुरुग्राम में एक रामलीला पंडाल के पीछे बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक युवक की दो लोगों ने कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि वारदात भीम नगर क्षेत्र में हुई जहां पीड़ित आशीष (20) एक दोस्त के साथ रामलीला देखने गया था। पुलिस के अनुसार आशीष डी.जे. संचालक के तौर पर काम करता था। पुलिस ने कहा कि कहासुनी की वजह फिलहाल पता नहीं चल पायी है।

पुलिस ने कहा कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और भीम नगर निवासी आशीष को अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आशीष के चाचा सूरज द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार उनका भतीजा बृहस्पतिवार रात में अपने दोस्त करण के साथ रामलीला देखने गया था और रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि आशीष को गोली मार दी गयी है।

सूरज ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘‘ अस्पताल पहुंचने पर आशीष के दोस्तों-- करण और धीरज ने मुझे बताया कि निशि और रोहन नामक दो व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी। दोनों के साथ उसकी(आशीष की) कहासुनी हुई थी।’’

पुलिस के अनुसार आशीष को रात करीब साढ़े 12 बजे रामलीला पंडाल के पीछे गोली मारी गयी।

पुलिस ने कहा कि सूरज की शिकायत के आधार पर निशि और रोहन के खिलाफ भादंसं की धाराओं 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादा) तथा शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक बही राम कटारिया ने कहा कि कहासुनी की वजह अबतक सपष्ट नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार हैं और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी