देश की खबरें | देवरिया में सोते समय सिर पर प्रहार करके युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपने घर से करीब सौ मीटर दूर झोपड़ी में सो रहे एक युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देवरिया (उप्र), 15 अक्टूबर देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपने घर से करीब सौ मीटर दूर झोपड़ी में सो रहे एक युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

भटनी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के निवासी हंस नाथ तिवारी (30) शनिवार-रविवार की रात घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोये थे।

उन्होंने कहा कि रात को किसी ने सिर पर प्रहार कर दिया जिससे हंस नाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये।

दीपक कुमार ने बताया कि परिजन घायल तिवारी को लेकर पहले महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान रात को लगभग एक बजे युवक की मौत हो गयी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया और इस सिलसिले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना की हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है और बहुत जल्द इसका राजफाश हो जाएगा।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू