देश की खबरें | सुलतानपुर में लखनऊ-बलिया मार्ग पर ट्रैक्टर से टकराने से कार सवार युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बलिया मार्ग पर चीनी मिल के पास सोमवार की रात एक ट्रैक्टर से टक्कर होने से कार सवार एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुलतानपुर (उप्र), 24 दिसम्बर सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बलिया मार्ग पर चीनी मिल के पास सोमवार की रात एक ट्रैक्टर से टक्कर होने से कार सवार एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गोसाईगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब पौने बारह बजे के आसपास गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर चीनी मिल के पास सड़क हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रयागराज के अल्लापुर थाना अंतर्गत नेता चौराहा निवासी उदित कुमार सिंह (39) के रूप में हुई है।

घटना का ब्यौरा देते हुए एसएचओ ने कहा कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली कादीपुर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गई। कार पर चालक समेत दो लोग सवार थे। टक्कर के बाद कार का गेट खुलने पर एक व्यक्ति ने तो कूदकर जान बचा ली लेकिन दूसरा व्यक्ति कार के अंदर ही फंसा रहा। उसके सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\