देश की खबरें | दिल्ली के प्रेम नगर में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में विवाद के बाद कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर मध्य दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में विवाद के बाद कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घायल की पहचान नितेश के तौर पर हुई है और विवाद तब हुआ जब वह सड़क पार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम करीब चार बजे एक अस्पताल से युवक को चाकू घोंपे जाने की घटना के बारे में सूचना मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ एक टीम को मौके पर भेजा गया और जांच के दौरान हमें पता चला कि विवाद के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने दिनेश और उसके भतीजे नितेश पर हमला कर दिया था। पीड़ित को कई बार चाकू मारा गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड