देश की खबरें | भदोही में युवती से छेड़खानी, यौन उत्पीड़न के मामले में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गगन राज सिंह ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराये गए मामले के हवाले से बताया कि बीते तीन जनवरी से गाजीपुर जिले के सादात निवासी मंजीत तिवारी 18 साल की युवती को फोन करने के साथ उसे अश्लील तश्वीर और वीडियो भेज रहा था।

औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गगन राज सिंह ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराये गए मामले के हवाले से बताया कि बीते तीन जनवरी से गाजीपुर जिले के सादात निवासी मंजीत तिवारी 18 साल की युवती को फोन करने के साथ उसे अश्लील तश्वीर और वीडियो भेज रहा था।

इसकी शिकायत युवती ने परिजनों से की थी। नंबर बाधित (ब्लाक) किये जाने के बाद युवक बदल बदलकर कई अन्य नंबरों से फोन करने लगा।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम को युवती किसी काम से बाबूसराय गई थी जहां अचानक पहुंचे आरोपी युवक ने राह चलते उससे अश्लील बात करते हुए जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए निर्वस्त्र होकर उसके शरीर को छूने लगा।

इस बीच मौका पाकर युवती ने फोन कर परिजनों को बुलाया। परिजनों को देख आरोपी युवक भागने लगा तो उसे पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर युवक ने हाथापाई की, लेकिन उसे कब्ज़े में लेकर परिजन थाना पहुंचे।

एसएचओ ने बताया कि इस मामले में मंजीत तिवारी के खिलाफ धारा 354क (यौन उत्‍पीड़न), 509 (इलेक्‍ट्रानिक साधनों द्वारा यौन उत्‍पीड़न), 323 (स्‍वेच्‍छा से किसी को चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमानित करना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मंजीत तिवारी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\