देश की खबरें | युवक और युवती ने की खुदकुशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में एक युवती और एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मथुरा, 22 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में एक युवती और एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
युवती की चार दिन बाद शादी होने वाली थी।
यह भी पढ़े | Delhi Riots: उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ UAPA मामले में आरोप पत्र दायर.
मांट क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया, पिपरौली निवासी एक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे।
उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन दोनों के घरवालों को भी थी परंतु दोनों एक ही खानदान से थे और इसलिए घरवाले दोनों के रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से लग सकता है प्रतिबंध- सीएम जय राम ठाकुर.
उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने उसका रिश्ता तय कर दिया था और 26 नवम्बर को उसकी शादी होने वाली थी।
थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि दोनों घर से कुछ दूर शहतूत के पेड़ से लटके पाए गए,परिजनों ने शव पुलिस के आने से पहले ही उतार लिए थे।
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों ने लिखित में उनके बीच संबंधों को स्वीकार करते हुए कोई भी कार्रवाई नहीं करने की मंशा जाहिर की है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)