देश की खबरें | आगरा में युवा व्यापारी ने खुद को गोली मारी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह अपने आवास के शयन कक्ष में एक युवा कारोबारी ने कथित रूप से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी ।

आगरा, चार जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह अपने आवास के शयन कक्ष में एक युवा कारोबारी ने कथित रूप से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी ।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के कमरे से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर लिया है और शव कोपोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान अतुल गर्ग (40) के तौर पर की गयी है।

परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि अतुल सुबह नहाकर मंदिर गया था और लौटकर घर में चाय बनाने के लिये कहा और अपने कमरे में चला गया । उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद कमरे में से गोली चलने की आवाज आई ।

उन्होंने बताया कि उसके सिर में गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, थाना मलपुरा के आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर एक नव विवाहिता का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान आशा के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\