देश की खबरें | आप बिहार विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी : संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

पटना, 17 जून आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

राज्यसभा सदस्य और आप के बिहार मामलों के प्रभारी सिंह ने राज्य की राजधानी पटना में संवाददाताओं से बात की। उन्होंने यहां सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ आप द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

सिंह से उन अटकलों के बारे में पूछा गया था कि क्या आप बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है? पार्टी दिल्ली और पंजाब में मजबूत स्थिति में है और गुजरात में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

उन्होंने सवाल का सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, ‘‘हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे। किन सीट पर चुनाव लड़ना है, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व आने वाले समय में करेगा।’’

सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली में भाजपा सरकार बिहार और पूर्वांचल के लोगों के साथ दुश्मन देश के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्हें बेघर किया जा रहा है और बदले की भावना से झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है। हम बिहार के लोगों से राज्य की सत्ता से भाजपा को बाहर करने के लिए वोट देने का आह्वान करते हैं।’’

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को राष्ट्रीय राजधानी में दो बार सत्ता मिलने के इस साल के शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया, ‘‘जब हम सत्ता में थे, तो भाजपा दिल्ली में रहने वाले बिहारवासियों और पूर्वांचलियों को झुग्गियों की जगह पक्के मकान देने का वादा करके लुभाती थी। लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रवासी भाइयों को बांग्लादेशी करार दिया।’’

सिंह ने कहा, ‘‘मैंने संसद में कड़ा विरोध जताया था। मैं यहां यह संदेश लेकर आया हूं कि दिल्ली में विश्वासघात और बिहार में सद्भावना एक साथ नहीं चल सकती।’’

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जद-यू प्रमुख) और भाजपा नेताओं से दिल्ली में प्रवासियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\