आपको विश्वास होना चाहिए कि आप इससे लड़ सकते हो : अरुण लाल

इस पूर्व खिलाड़ी को लार ग्रंथियों के विशेष तरह के कैंसर से ग्रस्त पाया गया था लेकिन वह इससे उबरने में सफल रहे।

कोलकाता, 20 अप्रैल भारत जब विश्व के अन्य देशों की तरह कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है तब चार साल पहले कैंसर का डटकर सामना करने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बंगाल के कोच अरुण लाल का मानना है कि ऐसे समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और आशावादी बने रहना जरूरी है।

इस पूर्व खिलाड़ी को लार ग्रंथियों के विशेष तरह के कैंसर से ग्रस्त पाया गया था लेकिन वह इससे उबरने में सफल रहे।

अरुण लाल ने पीटीआई से कहा, ‘‘कुल मिलाकर यह एक बीमारी है। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप इससे लड़ सकते हो। आपके पास कोई और विकल्प नहीं है। आपको सबसे बुरे के लिये तैयार रहना होगा लेकिन सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद रखनी होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखनी होगी। आपको इससे लड़ना होगा। आपको सकारात्मक बने रहना होगा और खुद पर भरोसा रखना होगा। पौष्टिक खायें, अच्छी नींद लें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रखें। ’’

अरुण लाल ने 15 अप्रैल से यूरोप में छुट्टियां मनाने की योजना बनायी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण वह भी अभी हर किसी की तरह अपने घर में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको न सिर्फ अपने लिये बल्कि अपने आसपास के हर व्यक्ति के लिये इसको रोकना होगा। मैं भी यही कर रहा हूं। मैंने खुद को अलग रखा है। इसके बारे में कोई ज्यादा नहीं जानता। आपको खुद को अलग थलग रखना होगा। अपने हाथ धोते रहना होगा। मास्क पहनना होगा। आपको सतर्क रहना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\